टीम एबीएन, देवघर/ रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में निकली खतियानी जोहर यात्रा के दौरान सीएम शुक्रवार को देवघर जिले में पहुंचे। जहां उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने जिले के सीमा क्षेत्र पर मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सीएम के स्वागत को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।