एबीएन बिजनेस डेस्क। बीते 10 महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आॅयल के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जहां ब्रेंट क्रूड आॅयल की कीमत में 35 फीसदी से ज्यादा की कमी देखने को मिली है और डब्ल्यूटीआई के दाम में 38 फीसदी से ज्यादा की कमी आ चुकी है।
जानकारों की मानें तो क्रूड आॅयल को लेकर जिस तरह का माहौल देखने को मिल रहा है, आने वाले दिनों में ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई के दाम में 5 डॉलर की गिरावट आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर पर आ जाएगा और भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट की संभावना बढ़ जायेगी।
एक अनुमान के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है। बीते 10 महीनों की बात करें तो क्रूड आॅयल के दाम में 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। 7 मार्च को ब्रेंट क्रूड आॅयल के दाम 139.13 डॉलर प्रति बैरल के साथ हाई पर पहुंच गए थे। जो आज कारोबारी सत्र में 87.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान ब्रेंट क्रूड आॅयल के दाम में 37 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि डब्ल्यूटीआई के दाम 7 मार्च को 130.50 डॉलर प्रति बैरल के साथ हाई पर था जो 80.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस दौरान डब्ल्यूटीआई में 38 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।
भारत अपनी जरुरत का 85 फीसदी क्रूड आॅयल का आयात करता है। इंटरनेशनल मार्केट मेूं क्रूड आॅयल के दाम कम होने का असर भारत में साफ देखने मिलता है। अनुज गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले दो हफ्तों में ब्रेंट क्रूड आॅयल के दाम 82 डॉलर प्रति बैरल पर आता है तो देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिल सकती है।