Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छापेमारी कर शराब के अवैध कारोबार पर लगायें विराम : आयुक्त

छापेमारी कर शराब के अवैध कारोबार पर लगायें विराम : आयुक्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने आज मद्य निषेध विभाग के कार्यों एवं राजस्व संग्रहण की समीक्षा की। आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में आयुक्त राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निदेश दिया। इसके लिए उन्होंने पलामू प्रमंडल के जिलों में सक्रियता से छापेमारी कर शराब की अवैध कारोबार को रोकने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि ओवर प्राइस की समस्या, मिलावट व रिपैकेजिंग की शिकायतें मिलती है। सख्ती से छापेमारी अभियान चलाकर इन समस्याओं को दूर कराना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार के राजस्व संग्रहण में तेजी आ सके। आयुक्त ने कहा कि दुकानों में जरूरत के हिसाब से आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। साथ ही ट्रैक एंड ट्रैस की व्यवस्था दुरुस्त कराने की पहल करने की बातें कही। उन्होंने कहा कि स्कैन करने की व्यवस्था दुरुस्त होने से राजस्व संग्रहण में तेजी आएगी। उत्पाद विभाग में पदाधिकारियों की कमी को दूर करने एवं उत्पाद दारोगा को प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने तक सब इंस्पेक्टर को प्रतिनियुक्ति करने को लेकर विभाग को अवगत कराने का निदेश दिया। साथ ही आयुक्त ने उत्पाद अधिकारियों को दुकानों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं नियमावली का पालन कराने का निदेश दिया। बैठक में आयुक्त जटा शंकर चौधरी के अलावा पलामू की उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा, गढ़वा के उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार एवं लातेहार के उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,443