Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

जैक : सितंबर में ऑफलाइन होगी मैट्रिक-इंटर की सप्‍लीमेंटरी परीक्षा

जैक : सितंबर में ऑफलाइन होगी मैट्रिक-इंटर की सप्‍लीमेंटरी परीक्षा
विज्ञापन
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) यान झारखंड अधिविद्य परिषद सितंबर के पहले सप्ताह में मैट्रिक-इंटर की सप्‍लीमंटरी यानी पूरक परीक्षा लेगी। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। इसके लिए फॉर्म भरने की 23 अगस्‍त आखिरी तारीख है। इसमें अब तक लगभग 34 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किए हैं। ये टोटल फेल छात्र-छात्राओं के लगभग 66% हैं। पूरक परीक्षा के लिए मैट्रिक में फेल 17, 643 स्टूडेंट्स में से लगभग 12 हजार और इंटर में फेल 34,243 स्टूडेंट्स में करीब 22,500 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। इस बार की पूरक परीक्षा में कई परिवर्तन किए गए हैं। पहली बार परीक्षा में तीन विषयों की बाध्यता को समाप्त कर सभी विषयों को इस परीक्षा में शामिल किया गया है। इस बार परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा को लेकर प्रखंड स्तर पर ही केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,457