Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

झारखंड : कई विभागों के सचिव बदले, अजय सिंह बने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव

झारखंड : कई विभागों के सचिव बदले, अजय सिंह बने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। एक बार फिर से झारखंड सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है। लेकिन इस बार कई सचिवों को दूसरे विभाग भेजा गया है। सरकार ने बड़े पैमाने पर विभिन्न विभागों के सचिवों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अजय कुमार सिंह वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। इसी तरह योजना एवं विकास विभाग के सचिव राहुल शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पंचायती राज विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कमल किशोर सोन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के पद पर पर स्थापित किया गया है। पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक योजना एवं विकास विभाग के सचिव पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा अमिताभ कौशल आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनीष को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है। मनीष रंजन के तबादले की चर्चा कई दिनों से हो रही थी। इसी तरह स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए परिवहन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार शर्मा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ परिवहन आयुक्त झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जल संसाधन विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रशांत कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा प्रशासक सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना जमशेदपुर के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इसी तरह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के निदेशक के श्रीनिवासन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक मनोज कुमार को सचिव पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। निबंधन महानिरीक्षक झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित विप्रा भाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.