Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

सीबीएसई की वीर गाथा परियोजना के दूसरे संस्करण की शुरुआत

सीबीएसई की वीर गाथा परियोजना के दूसरे संस्करण की शुरुआत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई ने वीरता पुरस्कारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में वीर गाथा परियोजना के दूसरे संस्करण की शुरुआत की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों को वीरता पुरस्कार विजेताओं के आधार पर परियोजनाएं तैयार करने और विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के लिए कहा गया है। वीर गाथा परियोजना का उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच वीरता पुरस्कार विजेताओं के बहादुर कृत्यों और बलिदानों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। परियोजनाएं अंतःविषय और विभिन्न स्वरूपों जैसे कविताओं, निबंधों आदि में हो सकती हैं। यह जानकारी सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर सह रांची डीपीएस के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने दी। विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए रक्षा मंत्रालय के वीरता पुरस्कार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होगी (https://www.gallantryawards.gov.in)। सीबीएसई स्कूल प्रत्येक श्रेणी से एक सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट सीबीएसई-वीर गाथा परियोजना पोर्टल www.cbse.gov.in पर प्रस्तुत करेंगे। अधिकतम 04 प्रविष्टियाँ (प्रत्येक श्रेणी में से एक) एक स्कूल से अपलोड किया जा सकता है। विद्यार्थी ध्यान दें कि सीबीएसई वीर गाथा परियोजना पोर्टल प्रविष्टियां जमा करने के लिए 1 नवंबर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक खुला रहेगा। उक्त जानकारी सिटी को-ऑर्डिनेटर, रांची और डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,769