Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

टाटा स्टील यूआइएसएल में कर्मचारी के आश्रितों के लिए बंपर बहाली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टाटा स्टील यूआइएसएल में कर्मचारी के आश्रितों के लिए बंपर बहाली
विज्ञापन
जमशेदपुर। टाटा स्टील की 100 प्रतिशत अनुषंगी इकाई, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज (पूर्व में जुस्को) में जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट व अफिस ट्रेनी पद के लिए बहाली निकली है। इसमें इम्प्लाई वार्ड वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार को जुस्को लिमिटेड डट कम से आवेदन के लिए फार्म डाउनलोड करना होगा। फार्म भर कर उन्हें महाप्रबंधक (एचआर-आइआर) के पास कार्यालय समय पर जाकर जमा करना होगा या शेखर डट सिंह एट टाटा स्टील डट कम पर जाकर अनलाइन भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त है। जाने किस पद के लिए क्या होगी योग्यता आफिस ट्रेनी योग्यता : इम्प्लाई वार्ड से बेटा, बेटी, दामाद या बहू आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता : आवेदक को फूल टाइम बीई, बीटेक (इंजीनियरिंग) इन सिविल, कंट्रोल सिस्टम, मैकेनिकल, मेकाटनिक्स से अल इंडिया काउंसिल अफ टेक्नीकल एजुकेशन (एआइसीटीई) से मान्यता प्राप्त संस्था से कोर्स किया हो। यदि कोई आवेदक फाइनल समेस्टर में है तो वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। - आवेदक का सभी विषयों में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। - पार्ट टाइम कोर्स करने वालों को मान्यता नहीं है। उम्र सीमा : आवेदक का जन्म पहली जून 1986 के बाद हो। एससी-एसटी उम्मीदवारों को एक वर्ष की छूट रहेगी। अन्य दिशा-निर्देश - टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज (जुस्को) में कार्यरत ओपीआर व नन ओपीआर कर्मचारियों के वैसे बच्चे जो दूसरी बहालियों के लिए आवेदन दे चुके हैं, इस बहाली में स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। इम्प्लाई वार्ड के वैसे बच्चे जो टाटा समूह की किसी कंपनी, सब्सिडरी कंपनी, एसोसिएट कंपनी में पहले से कार्यरत हैं। यदि वे इसमें हिस्सा लेते हैं तो साक्षात्कार से पहले उन्हें अपने पहले संस्थान से इसके लिए एनओसी जमा करना होगा। - नियोजन से पहले सभी उम्मीदवारों का कंपनी के मेडिकल बोर्ड के सामने शारीरिक रुप से फिट होना होगा। - चयन प्रक्रिया में किसी तरह का भत्ता नहीं मिलेगा। चयन प्रक्रिया के दौरान यदि कोई उम्मीदवार गलत पाया गया तो उन्हें तत्काल पूरी प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। चयन का आधार चयनित उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा, डोमेन टेस्ट होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। इसमें जो सफल हुए उन्हें एक वर्ष का अफिस ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें कंपनी नियमों के तहत स्टाइपेंड भी मिलेगा। सफलतापूर्वक एक वर्ष का ट्रेनिंग पूरा करने के बाद ऐसे उम्मीदवार असिस्टेंट मैनेजर (जेएम 13) के पद पर बहाल किए जाएंगे। जूनियर इंजीनियर पद के लिए अहर्ता टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के इम्प्लाई वार्ड के बच्चे जूनियर इंजीनियर, ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रनिक्स एंड इलेक्ट्रनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, मेकाटनिक्स) के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्यता : कंपनी में कार्यरत कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी के वैसे बच्चे जिन्होंने एआइसीटीई (अल इंडिया काउंसिल अफ टेक्नीकल एजुकेशन-एआइसीटीई) से मान्यता प्राप्त कलेजों से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रनिक्स एंड इलेक्ट्रनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, मेकाटनिक्स संबधित कोर्स किया है। वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन वे 55 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की हो। उम्र सीमा : आवेदक का जन्म पहली जून 1986 के बाद हो। एससी-एसटी उम्मीदवारों को एक वर्ष की छूट रहेगी। अन्य योग्यताएं ऊंचाई 152 सेंटीमीटर (लड़कियों के लिए 142 सेंटीमीटर) छाती फुला कर : पांच सेंटीमीटर वजन : 45 किलोग्राम से अधिक (लड़कियों के लिए 40 किलोग्राम से अधिक) पावर ग्लास : अधिकतम 4 कम या ज्यादा। कलर विजन : सामान्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। -चयनित उम्मीदवारों का कंपनी के नियमों के तहत अपना ट्रेनिंग पूरा करना होगा। ट्रेनिंग के बाद सभी की लिखित परीक्षा व साक्षात्कार होगा। इसमें जो उम्मीदवार असफल हुए उन्हें प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। -यदि किसी उम्मीदवार के पास नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट (एनएसी) सहित संबधित क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है तो उन्हें कंपनी नियमों के तहत जेएस 4 में और कम अनुभव पर जेएस 2 में बहाल किया जाएगा। जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट या ट्रेनी (इलेक्ट्रनिक व फीटर) संबधित उम्मीदवार को नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट ट्रेड (आइटीआइ) के तहत इलेक्ट्रिकल या फीटर का कोर्स किया हुआ हो। साथ ही वे अल इंडिया ट्रेड टेस्ट (एआइटीटी) पास हो। वैसे कर्मचारियों के बेटा, बेटी, दामाद या बहू इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें भी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के तहत होगा। चयन प्रक्रिया व प्रशिक्षण में सफल होने के बाद एक वर्ष से अधिक का अनुभव वाले उम्मीदवारों को जेडब्ल्यू 4 जबकि उससे कम का अनुभव वालों को जेडब्ल्यू 2 में बहाल किए जाएंगे।
विज्ञापन