Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अब वर्ल्ड क्रिकेट पर दिखेगी ‘दादागिरी’, गांगुली बन सकते हैं आइसीसी के अध्यक्ष

अब वर्ल्ड क्रिकेट पर दिखेगी ‘दादागिरी’, गांगुली बन सकते हैं आइसीसी के अध्यक्ष
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) बोर्ड ने नवंबर में वर्ल्ड बॉडी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। बर्मिंघम में बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि ग्रेग बार्कले के इस साल अपना कार्यकाल समाप्त करने के साथ, चुनाव एक साधारण बहुमत से तय किया जाएगा। अध्यक्ष का कार्यकाल 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर 2024 के बीच दो साल की अवधि के लिए होगा। कउउ बोर्ड ने फैसला किया है कि अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के लिए अब दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता नहीं है। 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने वाले को विजेता के रूप में चुना जाएगा। 16 सदस्यीय बोर्ड में, उम्मीदवार को निर्वाचित होने के लिए निदेशकों से सिर्फ नौ मतों की आवश्यकता होती है। बार्कले का कार्यकाल समाप्त होने के साथ, इस बात की प्रबल अटकलें हैं कि सौरव गांगुली कउउ के अगले अध्यक्ष के लिए मजबूत दावेदारों में से एक के रूप में उभर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कई देश उनका समर्थन कर सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों ने स्पोर्टस्टार को यह संकेत दिए हैं। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना "अभी बहुत जल्दी है"। बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव के कूलिंग आॅफ पीरियड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ गुरुवार को मामले की सुनवाई करने वाली है और बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों को लगता है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर गांगुली के भविष्य का फैसला किया जा सकता है। बर्मिंघम में हुई बैठक में आईसीसी ने कंबोडिया, कोटे डी आइवर और उज्बेकिस्तान को सहयोगी सदस्यता का दर्जा दिया। कंबोडिया और उज्बेकिस्तान एशिया क्षेत्र के 24वें और 25वें सदस्य हैं, जबकि कोटे डी आइवर अफ्रीका के 21वें सदस्य हैं, आईसीसी में अब कुल 108 सदस्य हैं, जिसमें 96 एसोसिएट्स शामिल हैं। हालांकि, आईसीसी सदस्यता के लिए यूक्रेन के आवेदन को तब तक के लिए स्थगित कर दिया जाता है जब तक कि देश के भीतर क्रिकेट गतिविधि सुरक्षित रूप से फिर से शुरू नहीं हो जाती हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.