Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

यूजीसी ने जारी किये अकादमिक कैलेंडर और परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
यूजीसी ने जारी किये अकादमिक कैलेंडर और परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, रांची। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 2021-22 सत्र के लिए अकादमिक कैलेंडर और परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों को 31 अगस्त 2021 से पहले अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाने को कहा गया है। यूजीसी की ओर से शुक्रवार देर रात जारी दिशा-निर्देश में वर्ष 2021 में स्नातक डिग्री के लिए दाखिले में उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करने को कहा गया है। यूजीसी ने कहा कि कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) और राज्यों के बोर्डों के 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद शुरू की जाएगी। यूजीसी ने दिशा-निर्देश में कहा है कि स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया एक अगस्त 2021 से शुरू होगी, जबकि नया अकादमिक सत्र एक अक्टूबर 2021 से शुरू होगा। इसके अलावा यूजीसी ने सभी विश्विद्यालयों को दाखिले की प्रक्रिया 30 सितंबर 2021 तक खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। खाली सीटें भरने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया है। यूजीसी ने कहा है कि किन्हीं वजहों से 12वीं के किसी बोर्ड का परिणाम देरी से आता है तो नया सत्र 18 अक्टूबर से शुरू किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि शीर्ष अदालत ने 24 जून को सीबीएसई तथा आईसीएसई को 31 जुलाई तक 12वीं के नतीजे जारी करने का निर्देश दिया था। उधर, हिमाचल प्रदेश और बिहार सहित कई राज्य बोर्डों ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन