Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एक्सएलआरआइ के छात्र गिरिजेश श्रीवास्तव को मिला पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एक्सएलआरआइ के छात्र गिरिजेश श्रीवास्तव को मिला पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022
विज्ञापन
एबीएन कैरियर डेस्क। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर में इएफपीएम के छात्र गिरिजेश श्रीवास्तव को पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 दिया गया। उन्हें लीडिंग माइंड इन एचआर की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। यह अवार्ड एचआर लीडर व कंसल्टिंग के क्षेत्र में दुनिया में काफी प्रतिष्ठित सम्मान है। हर साल ना सिर्फ अपने संस्थान बल्कि पूरी एचआर कम्युनिटी व बिजनेस वर्लड के लिए थॉट लीडर के तौर पर बेहतर कार्य करने वाले उम्मीदवार को ही यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है। इस सम्मान से गिरिजेश के साथ ही एक्सएलआरआइ प्रबंधन में उत्साह है। यह पुरस्कार उन लोगों के लिए है जिन्होंने मानव संसाधन में दूसरों के लिए चुनौतीपूर्ण मानदंड स्थापित किये हैं। गौरतलब है कि गिरिजेश एक पुरस्कार विजेता एचआर लीडर हैं, जिनके पास 15 से अधिक वर्षों तक वैश्विक व संस्थान के स्तर पर लोगों के संगठनात्मक प्रदर्शन को बढ़ाने में बेहतर कार्य करने का अनुभव है। वे डिजिटल एचआर में एक्सपर्ट हैं। उनके द्वारा डिजाइन किए गए इंटरवेंशन का उपयोग दुनिया भर में फॉर्च्यून 500 कंपनियां करती हैं। इससे पहले, गिरिजेश को इकोनॉमिक टाइम और टीए पाई यंग एचआर लीडर अवार्ड, एपेक्स इंडिया से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें एचआर लीडर अवार्ड, सीईओ अवार्ड फॉर एक्सीलेंस, आउटस्टैंडिंग लर्निंग लीडर अवार्ड और बेस्ट एम्प्लॉई एंगेजमेंट टीम ऑफ द ईयर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे पेशेवर जीवन में गीतकार और संगीतकार भी हैं। उनके चार गाने हैं जो 200 से अधिक म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन