Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

30 सितंबर से एक अक्टूबर तक असम में होगा कुडुख भाषा का राष्ट्रीय सम्मेलन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
30 सितंबर से एक अक्टूबर तक असम में होगा कुडुख भाषा का राष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। स्नातकोत्तर कुडुख विभाग रांची विश्वविद्यालय, रांची में कुडुख लिटरेरी सोसाइटी झारखंड चैप्टर की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ हरि उरांव ने किया। विदित हो कि 30 सितंबर, 1, 2 अक्टूबर 2022 को कोकराझार, असम में कुडुख लिटरेरी सोसाइटी आॅफ इंडिया नई दिल्ली के तत्वावधान में त्रिदिवसीय कुडुख भाषा का राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। त्रिदिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से 12-13 राज्यों के कुडुख साहित्यकार, प्रोफेसर, शिक्षक, शोधार्थीगण एवं छात्र- छात्राएं लगभग 300 की संख्या में भाग लेंगे। सम्मेलन में सोसाइटी द्वारा प्रकाशित ‘कुडुख डहरें’ शोध पत्रिका का विमोचन किया जाता है। सम्मेलन में बेस्ट पीएडी अवार्ड और वेस्ट साहित्यकार को भी पुरस्कृत किया जाता है। उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए झारखंड चैप्टर अध्यक्ष प्रो बिरेंद्र उरांव के नेतृत्व में लगभग 30-35 की संख्या में शामिल होंगे। बैठक में झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष प्रो बीरेंद्र उरांव, डॉ हरि उरांव, प्रो धीरज उरांव, प्रो जोहे भगत, मंजू कुमारी, सुखराम उरांव, फेकुवा उरांव, फुलदेव उरांव, लक्ष्मण उरांव, संजु लकड़ा, सुनीता कुमारी एवं संतोष उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी कुडुख लिटरेरी सोसाइटी आॅफ इंडिया नई दिल्ली, झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष बिरेंद्र उरांव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,469