Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

10वीं-12वीं बोर्ड : एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
10वीं-12वीं बोर्ड : एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सफलता के परचम लहराये। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने इस बात को साबित किया कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। कला संकाय दिव्या कुमारी 96% , वाणिज्य संकाय मोनिका सिन्हा 95.6%, विज्ञान संकाय में आकाश कुमार 95.2% अंकों के साथ विद्यालय टॉपर बना। बारहवीं की परीक्षा में कुल 263 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन में से 229 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 97 रही। दसवीं की परीक्षा में साकेत राज ने 97.4% के साथ प्रथम, पीयूष पटेल ने 96.4% के साथ द्वितीय और अमन कुमार ने 96.20% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने परीक्षा के परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन