भुरकुंडा (रामगढ़)। सीबीएसई ने कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर सत्र 2021-22 के लिए 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए नई मूल्यांकन नीति घोषित कर दी है। बोर्ड की नई नीति से अवगत कराने के लिये श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा ने बुावार को बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार में प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने नई मूल्यांकन योजना के बाबत छात्रों को बताया कि इस बार पूरे सिलेबस को दो हिस्सों में बांटा गया है।जिसमें 50-50 प्रतिशत सिलेबस शामिल होगा। दो बार परीक्षा होगी। यानी अब दो बार बोर्ड की परीक्षा देनी होगी। पहले हिस्से की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में होगी। जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल में ली जायेगी। इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम युक्तिसंगत बना रहे। प्राचार्या ने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन का आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट वर्क बेहतर व विश्वसनीय तरीके से हो, इसकी भी व्यवस्था बोर्ड द्वारा की जाएगी। प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने कहा कि टर्म वन की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होंगे।परीक्षा का समय 90 मिनट का होगा। टर्म वन में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आाार पर ही परीक्षा होगी। सीबीएसई द्वारा स्कूलों को प्रश्नपत्र भेजा जायेगा। आब्जर्वर की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा में ओएमआर सीट का प्रयोग होगा। ओएमआर सीट स्कैनिंग के बाद पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। परीक्षा वाले दिन ही छात्र द्वारा पाए गए नंबर भी अपलोड कर दिए जाएंगे। मार्च-अप्रैल में होने वाली परीक्षा का समय दो घंटे होगा। इसमें केस आाारित, स्थिति आाारित, शार्ट और लांग प्रश्न होंगे। यदि कोरोना के कारण परीक्षा की इजाजत नहीं मिलती है, तो फिर 90 मिनट की परीक्षा होगी। 90 मिनट वाली परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पीजीटी विवेक प्राान ने कहा बोर्ड द्वारा छात्रहित में उठाया गया यह बड़ा कदम है। इसमें अफलाइन व अनलाइन दोनों परीक्षा को यान में रखकर योजना बनाई गई है। विद्यार्थी अभी से ही इसकी तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे उत्पन्न नई व्यवस्थाओं को यान में रखकर स्कूल पहले से ही बच्चों को इस तरह की परीक्षा का अभ्यास कराने में जुटा है। स्कूल के ऐप्प पर नियमित अनलाइन परीक्षा ली जा रही है, ताकि वे नई व्यवस्था के लिए अभ्यस्त हो सकें।