Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

जेईई मेन का रिजल्ट घोषित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेईई मेन का रिजल्ट घोषित
विज्ञापन
एबीएन कैरियर डेस्क। जेईई मेन रिजल्ट 2022 की घोषणा की दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन्स रिजल्ट 2022 ऑनलाइन जारी किया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) सत्र 1, या जून 2022 सत्र परिणाम 11 जुलाई (मध्यरात्रि के बाद) को घोषित किया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। पेपर 1 (बीई और बीटेक) के लिए जेईई मेन सत्र 1 परिणाम 2022 घोषित किया गया है, जबकि पेपर 2 (BArch और BPlanning) के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2022 का अभी भी इंतजार है। बता दें, जो उम्मीदवार जून 2022 में आयोजित हुई सीजन-1 के जॉइंट एंट्रेंस मेन एग्जाम (JEE Main) 2022 में बैठे थे, वे जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,702