नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नौसेना एकेडमी एग्जाम (II) 2021 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। फिलहाल, एप्लिकेशन विंडो ओपन है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून है। गौरतलब है कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए नेशनल डिफेंस एकेडमी और नौसेना एकेडमी में कुल 400 पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों केवल ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करने के लिए किसी और मोड को अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे एग्जामिनेशन में प्रवेश के लिए सभी एलिजिबिलिटी कंडीशन को पूरा करते हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 जुलाई 2021 से 12 जुलाई 2021 शाम 6 बजे तक विड्रॉ किए जा सकते हैं। बता दें कि यूपीएससी 5 सितंबर 2021 को एनडीए के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 148वें कोर्स में एडमिशन के लिए परीक्षा लेगी। 2 जुलाई 2022 से शुरू होने वाले 110वें इंडियन नेवल एकेडमी कोर्स (आईएनएसी) के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपीएससी NDA II एग्जाम 2021- वैकेंसी डिटेल्स : टोटल पोस्ट- 400 पद, पद का नाम : नेशनल डिफेंस एकेडमी- कुल 370 पद, 208 आर्मी के लिए, 42 नेवी के लिए, 120 पोस्ट एयर फोर्स के लिए। एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया : आयु सीमा – केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार, जिनका जन्म 02 जनवरी, 2003 से पहले और 1 जनवरी, 2006 के बाद नहीं हुआ है वे ही पदों पर आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं।