Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग में XLRI जमशेदपुर बना टॉप बिजनेस स्कूल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग में XLRI जमशेदपुर बना टॉप बिजनेस स्कूल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस स्कूलों की होने वाली पॉजिटिव इंपैक्ट रैंकिंग में इस बार एक्सएलआरआइ जमशेदपुर को "पायनियरिंग स्कूल" केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों का खिताब दिया गया है। उच्चतम स्तर 5 को प्राप्त करने वाले बी-स्कूलों में एक्सएलआरआइ के अलावा तीन अन्य बिजनेस स्कूलों को भी शामिल किया गया है। संकट के समय में बिजनेस स्कूलों की भूमिका शीर्षक वाली पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग 2022 रिपोर्ट 3 जून, 2022 को यूएन पीआरएमइ ग्लोबल फोरम में लॉन्च की गयी। इसमें 21 देशों के कुल 45 बिजनेस स्कूलों ने हिस्सा लिया था। पॉजिटिव इम्पैक्ट रेटिंग एसोसिएशन के प्रोफेसर थॉमस डिलिक और ओइकोस इंटरनेशनल के अध्यक्ष सोफी चाररइस ने उक्त घोषणा की। गौरतलब है कि एक्सएलआरआइ ने लगातार तीसरे वर्ष पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग में भाग लिया। एक्सएलआरआइ को पूर्व के पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग के दो संस्करणों में शीर्ष ग्लोबल बिजनेस स्कूलों की सूची में शामिल किया जा चुका है। ओइकोस इंटरनेशनल की अध्यक्ष और पीआईआर सुपरवाइजरी बोर्ड की सदस्य सोफी चाररइस ने कहा कि हमें छात्रों को उन दक्षताओं के साथ तैयार करने की आवश्यकता है जो उन्हें व्यवसाय, समाज और विश्व को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए सशक्त बनाती हैं। अर्थशास्त्र को सामाजिक या पर्यावरणीय मूल्य सृजन से अलग करना अब स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,028