Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

IIT-मद्रास के 18 और छात्र हुए कोरोना संक्रमित, कुल पॉजिटिव 30

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
IIT-मद्रास के 18 और छात्र हुए कोरोना संक्रमित, कुल पॉजिटिव 30
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। आईआईटी-मद्रास में शुक्रवार ( 22 अप्रैल) को 18 और छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले 12 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब कुल मिलाकर आईआईटी-मद्रास में 30 छात्र हैं, जो कोविड-19 पॉजिटिवि पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव केस हॉस्टल के थे। आईआईटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने IIT परिसर में स्वच्छता के प्रयासों को तेज कर दिया है। प्रशासन को एहतियाती उपायों को भी मजबूत करने के लिए कहा गया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव राधाकृष्णन ने पहले कहा था कि कोविड के मामलों का धीरे-धीरे बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने कहा, मामलों के जीनोम विश्लेषण के आधार पर, 90% BA.2 प्रकार के ओमिक्रॉन के मामले हैं। भारत में शुक्रवार 22 अप्रैल को कोविड-19 के 2,451 नए मामले दर्ज किए गए। इससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 14,241 हो गई है। देश में अब तक कुल 5,22,116 कोविड की मौत हो चुकी है। देश में टीकाकरण करने वालों की कुल संख्या शुक्रवार 22 अप्रैल को 1,87,26,26,515 तक पहुंच गई। दैनिक सकारात्मकता दर 0.55% है और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.47% है।
विज्ञापन