Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

JEE Main 2021: 12वीं में PCM और 50 फीसदी मार्क्स की अनिवार्यता हटी

JEE Main 2021: 12वीं में PCM और 50 फीसदी मार्क्स की अनिवार्यता हटी
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए B.Arch प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में छूट के बारे में जानकारी दी। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण एकेडमिक ईयर 2021-2022 के लिए बी.आर्क डिग्री कोर्स में एडमिशन की पात्रता में राहत दी गई है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए पीसीएम और 12वीं में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होने की शर्त हटा दी गई है। अब पीसीएम विषयों के साथ 12वीं में सिर्फ पास के साथ 10+3 डिप्लोमा की पात्रता रखी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात फरवरी सेशन के लिए हुए जेईई मेन पेपर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीआर्क में तेलंगाना के जोसयुला वेंकट आदित्या और बी प्लानिंग पेपर में महाराष्ट्र के जाधव आदित्या सुनिल ने 100-100 परसेंटाइल हासिल कर टॉप किया। 23 फरवरी को हुई थी परीक्षा 23 फरवरी को हुई परीक्षा में बीआर्क के लिए 59962 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 48836 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि, बी.प्लानिंग के लिए 25810 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 19352 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जेईई मेन 2021 के पेपर-2 की परीक्षा दो सेशन –फरवरी और मई में होगी। दोनों सेशन की परीक्षा के बाद जेईई मेन पेपर-2 में बेस्ट के आधार पर कैंडिडेट्स की रैंक जारी की जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,349