Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

आईआईटी खड़गपुर ने जारी की गेट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईआईटी खड़गपुर ने जारी की गेट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। रतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने आईआईटी गेट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। गेट आंसर की को आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसे कैंडिडेट लॉगिन के जरिये देख सकते हैं। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार इसे निर्धारित समय-सीमा में चुनौती भी दे सकते हैं। गेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह आईआईटी और आईआईएससी द्वारा चक्रीय आधार पर आयोजित की जाती है। परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कुछ विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भर्ती के लिए भी गेट परीक्षा के अंकों का प्रयोग किया जाता है। 25 फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती : उम्मीदवार 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2022 तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। गेट 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को 500 प्रति आपत्ति जमा कराना होगा। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा और फिर उसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। रिजल्ट 17 मार्च को : आपत्तियों के निपटान के बाद, अपडेट आंसर की को ही फाइनल यानी अंतिम उत्तर कुंजी माना जाएगा और इसके आधार पर गेट 2022 के परिणाम तैयार किए जाएंगे। गेट परीक्षा परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार इसे सभी 29 विषय के पेपर के लिए एक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ, गेट 2022 के मुख्य प्रश्न-पत्र भी अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,558