Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

रांची युनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग को अच्‍छे से चलाने की जरूरत: पद्मश्री बलबीर दत्‍त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची युनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग को अच्‍छे से चलाने की जरूरत: पद्मश्री बलबीर दत्‍त
विज्ञापन
  • रांची युनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग को अच्‍छे से चलाने की जरूरत: पद्मश्री बलबीर दत्‍त 

एबीएन कैरियर डेस्क। 28 नवंबर को रांची युनवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग में एआइ और सोशल मीडिया के समय में पत्रकारिता की स्थिति मुद्दे पर राष्‍ट्रीय पत्रकारिता सिंपोजियम 2026 का आयोजन हुआ। 

इस सिंपोजियम को रांची युनिवर्सिटी और रांची प्रेस क्‍लब ने मिलकर आयोजित किया था। इस सिंपोजियम में झारखंड और बाहर के पत्रकारों ने अपने विचार रखे। देश के सिनियर पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्‍त चीफ गेस्‍ट रहे। पद्मश्री बलबीर दत्‍त रांची युनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग की स्‍थापना करने वालों में प्रमुख पत्रकार हैं। 

चीफ गेस्‍ट बलबीर दत्‍त ने रांची युनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. सरोज शर्मा तथा कार्यक्रम में आये लोगों को 1987 में पत्रकारिता विभाग के स्‍थापना के संघर्षों को बताया  और कहा कि आज इस विभाग की स्थिति अच्‍छी नहीं है। अब छात्रों का अटेंडेंस बहुत कम रहता है और परीक्षायें भी लेट से होती हैं। झारखंड में जानकार और विद्वान पत्रकारों की कमी नहीं है उन्‍हें विभाग में बुलाने की आवश्‍यकता है। उनके अनुभव से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

बलबीर दत्‍त ने कहा कि आज इस विभाग का नाम बदल गया है,  सुविधायें बहुत ज्‍यादा हो गयी हैं फिर भी विभाग की स्थिति अच्‍छी नहीं है जबकि पहले कम सुविधायें थीं फिर भी यह विभाग बहुत अच्‍छा था। रांची युनिवर्सिटी को इस विभाग पर ध्‍यान देना चाहिये और इसे अच्‍छे से चलाने की जरूरत है। इससे रांची युनिवर्सिटी का ही नाम होगा।  

सिंपोजियम में प्रभात खबर के संपादक अंकित शुक्‍ल, वरिष्‍ठ पत्रकार अजीत द्वीवेदी, बैजनाथ मिश्र, नीरज गुप्‍ता जैसे पत्रकारों ने एआइ और सोशल मीडिया के समय में पत्रकारिता की दशा और दिशा पर अपने विचार रखे। साथ ही सबों ने कहा कि आज न्‍यूज की जांच करना सबसे ज्‍यादा जरूरी है।

विज्ञापन