Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन
  • एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का समापन

एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग,रांची में 28.11.26 तथा 29 .11.26 को दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (Capacity Building Programme) के द्वितीय दिवस की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई।

इस कार्यक्रम की संसाधिका विशेषज्ञों समिता सिन्हा (प्राचार्या, सुरेन्द्रनाथ सेनेटरी स्कूल) और राखी मिश्रा (उप प्राचार्या, संत अरविंदो अकादमी) मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को समावेशी  शिक्षण (Insclusive education) के द्वारा छात्रों  में समावेशी शिक्षा के द्वारा सभी बच्चों को बिना किसी भेदभाव के एक समान, गुणवत्तापूर्ण एवं आनंददायक शिक्षा प्रदान करना है। 

कार्यक्रम के दूसरे दिन  विशेषज्ञों (Resource Person) द्वारा समावेशी शिक्षा की अवधारणा, आवश्यकता एवं विद्यालयों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं, विचार-विमर्श एवं प्रशिक्षण सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। विशेषज्ञों द्वारा नई शिक्षण पद्धतियों एवं समावेशी शिक्षा (Insclusive Education)  महत्व पर प्रकाश डाला गया

उनके अनुसार शिक्षक को प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत आवश्यकता को समझना चाहिए। शिक्षा सभी बच्चों का समान अधिकार है। एक समावेशी कक्षा में सभी बच्चों को सम्मान, सहभागिता और सीखने के समान अवसर मिलने चाहिए।शिक्षक को प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत आवश्यकता को समझना चाहिए।

शिक्षा सभी बच्चों का समान अधिकार है। एक समावेशी कक्षा में सभी बच्चों को सम्मान, सहभागिता और सीखने के समान अवसर मिलने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में संसाधन विशेषज्ञों द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सार प्रस्तुत किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। 

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम से शिक्षकों को यह समझने का अवसर मिला कि एक अच्छे शिक्षक का दायित्व केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को उसकी आवश्यकता के अनुसार सीखने का अवसर प्रदान करना भी है।

विशेष संदेश: हर बच्चा विशेष है, हर बच्चा महत्वपूर्ण है और हर बच्चे को शिक्षा पाने का समान अधिकार है। कार्यक्रम के अंत में संसाधन विशेषज्ञों द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सार प्रस्तुत किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। धन्यवाद ज्ञापन और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा। 

विज्ञापन