- एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में दो दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ
एबीएन कैरियर डेस्क (रांची)। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, में दो दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन (Capacity Building Programme) का आयोजन स्वागत गान एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस कार्यक्रम में संसाधिका विशेषज्ञ के रूप में समिता सिन्हा (प्राचार्या , सुरेन्द्रनाथ सेनेटरी स्कूल), एवं राखी मिश्रा (उप प्राचार्या, संत अरविंदो अकादमी) ने अपना योगदान दिया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपना संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि शिक्षक क्षमता संवर्धन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को समावेशी शिक्षण (Insclusive education) के द्वारा छात्रों में समावेशी शिक्षा प्रदान करना है,जिसका उद्देश्य सभी बच्चों को बिना किसी भेदभाव के एक समान, गुणवत्तापूर्ण एवं आनंददायक शिक्षा प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों; समूह चर्चाओं, विचार-विमर्श से परिपूर्ण प्रेरणादायक सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा नई शिक्षण पद्धतियों एवं समावेशी शिक्षा (Insclusive Education) के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
यह कार्यक्रम सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक ,ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा। 60 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने 6- 6 के समूह में बंटकर रोचक गतिविधियों में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। शांतिपाठ के साथ कार्यशाला के प्रथम दिवस का समापन हुआ।