- पलामू : पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर आगरा के लिए अंजली राज का चयन
- अंजली राज ने एनपीयू सहित ए के सिंह डिग्री कॉलेज छात्रा, एवं जपला शहर की पटेल नगर निवासी है
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय पटना के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में एनपीयू विश्व विद्यालय मेदिनीनगर से संबद्धता प्राप्त जपला ए. के. सिंह कॉलेज की छात्रा अंजली राज का चयन हुआ है।
आपको बता दें कि भारत सरकार युवा खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई यह कॉलेज कैप्स में हर विश्वविद्यालय में होता हैं वर्तमान में अंजली राज की चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर, आगरा (उत्तर प्रदेश) के लिए हुई जिन्हें रवाना किया गया
यह शिविर दिनांक 21 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा (उत्तर प्रदेश) में क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित किया गया है। इस शिविर में चयन होने के पश्चात गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2027 में नई दिल्ली में सहभागिता होंगी यह गर्व का विषय हैं।
अंजली राज का उक्त शिविर में चयन होना महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उतना ही ख़ुशी व गर्व का विषय जपला शहर के पटेल नगर सहित शहर को हैं क्योंकि अंजली एक साधारण घर की बेटी हैं उनके पिता सूर्यनाथ पासवान राशन डीलर हैं जबकि दो बहनों ने इससे पूर्व आई टी बी पी भारतीय सेना सुरक्षा बल में हैं।
अजंली के चयन होने पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह, शासी निकाय सचिव प्रफुल्ल कुमार सिंह, माननीय सांसद पलामू सह अध्यक्ष वी. डी. राम एवं महाविद्यालय के अन्य सभी पदाधिकारियों ने ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।