Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 228
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एस. आर. डीएवी.पब्लिक स्कूल, पुंदाग में भगवान बिरसा मुंडा तथा महात्मा ग्रोवर जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एस. आर. डीएवी.पब्लिक स्कूल, पुंदाग में  भगवान बिरसा मुंडा तथा महात्मा ग्रोवर  जयंती
विज्ञापन
  • एस. आर. डीएवी.पब्लिक स्कूल, पुंदाग में भगवान बिरसा मुंडा तथा महात्मा ग्रोवर  जयंती

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में  भगवान बिरसा मुंडा तथा महात्मा नारायणदास ग्रोवर  जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। 

छठ पूजा की छुट्टी के कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति नहीं रही पर झारखंड दिवस सह राष्ट्रीय जन जातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा तथा डीएवी. आंदोलन के भीष्म पितामह  महात्मा नारायण दास ग्रोवर को उनकी जयंती पर याद किया गया।

 डीएवी.पब्लिक स्कूल्स, झारखंड, जोन - जे के एआरओ. सह एस.आर डीएवी . पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष  ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने संदेश में कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से ही महान बनता है।ये विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी , इनके जीवन से हमें सादा जीवन ,उच्च विचार की सीख मिलती है।

उन्होंने कहा कि गरीब किसान एवं मजदूरों के लिए भगवान ही थे ;धरती आबा बिरसा मुंडा।

सरदारी आंदोलन ही नहीं स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनकी भूमिका महत्त्वपूर्ण  रही। 
डीएवी. आंदोलन में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की भूमिका अद्वितीय है।

उन्होंने घर-घर में शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने बिहार,उड़ीसा, झारखंड ,मध्य प्रदेश आदि राज्यों में दो सौ से भी अधिक डीएवी विद्यालय खोले। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही डीएवी. संस्था फलती-फूलती रही। 

विज्ञापन