Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

जैक की शुल्क वृद्धि के खिलाफ आजसू का सीएम और गवर्नर को ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जैक की शुल्क वृद्धि के खिलाफ आजसू का सीएम और गवर्नर को ज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा शुल्क में की गयी बढ़ोतरी वापसी हेतु आजसू ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13/11/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन  सौंपा। ज्ञापन में जैक के द्वारा मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा फीस में की गयी बढ़ोतरी को कम करने के लिए ज्ञापन सौंपा। 

आजसू ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जैक की आॅफिशियल वेबसाइट एवं विभिन्न अखबारों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शुल्क में परिषद द्वारा वृद्धि की गयी है। 

झारखंड राज्य में पहले से ही लाखों विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हैं। ऐसी परिस्थिति में परीक्षा शुल्क में की गयी यह बढ़ोतरी छात्रों एवं उनके अभिभावकों के ऊपर एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ के रूप में पड़ेगी। 

आजसू छात्र संघ की ओर से आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए विनम्र आग्रह किया जाता है कि वर्ष 2026-27 की मेट्रिक एवं इंटर परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाये तथा छात्र हित में  शुल्क को पूर्ववत रखा जाये।   

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, अनुष्का सिन्हा, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, महानगर उपाध्यक्ष यश सोनी, अभीत कुमार, रोशनी मुंडा, राज दुबे, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन