Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

आदिवासी दलित बहुल क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा : ईश्वर सागर चन्द्रवंशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आदिवासी दलित बहुल क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा : ईश्वर सागर चन्द्रवंशी
विज्ञापन
  • आदिवासी दलित बहुल क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा : ईश्वर सागर चन्द्रवंशी

एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय वैसे क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रही है जहां गरीब आदिवासी दलित एवम् आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की संख्या काफी है जो उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए झारखंड से बाहर नहीं जा सकते हैं। 

प्रेस वार्ता में अपने विचार व्यक्त करते हुए रामचंद्र चंद वंशी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ॰ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा  विश्रामपुर की तर्ज पर चंदवा के बेतर में राम चंद चंद्रवंशी nursing कॉलेज रामचंद्र  चंद्रवंशी। फार्मेसी कॉलेज सहित 4 कालेजों की मान्यता प्राप्त हो गई है और अब नामांकन भी शुरू हो गया है। 

इस कॉलेज में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को बीस पर्सेंट तक की छूट दी जाएगी इस विश्वविद्यालय की योजना केवल नर्सिंग एवं फार्मेसी शिक्षा सीमित नहीं है। आने वाले समय में बेहतर परिसर में इंजीनियरिंग मेडिकल एवं उच्च तकनीक शिक्षा से संबंधित संसाधनों की कि भी स्थापना एवं संचालन का लक्ष्य रखा गया है।

हमारा उद्देश्य लातेहार सहित झारखंड की आदिवासी बहुल क्षेत्रों विद्यार्थियों को उनके घर के निकट कम खर्च में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।
इसी उद्देश्य से बेतर लातेहार में चार शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया     प्रारम्भ की गयी है। 

विज्ञापन