Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एस. आर. डीएवी.पुंदाग में दीपावली - छठ समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एस. आर. डीएवी.पुंदाग में दीपावली - छठ समारोह
विज्ञापन
  • एस. आर. डीएवी.पुंदाग में दीपावली - छठ समारोह

टीम एबीएन, रांची। एस.आर.डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में  दीपावली -  छठ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ईईडीपी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

नर्सरी, एल. केजी. ,यू.केजी. प्रथम तथा द्वितीय कक्षा के छोटे - छोटे विद्यार्थियों  ने रंग - बिरंगे परिधानों में आकर सबका मन मोह लिया। उन्होंने दीपावली उपलक्ष्य में रामायण के विविध चरित्रों के रूप में फैंसी ड्रेस में भाग लिया।कक्षा एल. केजी. तथा यू. केजी. के विद्यार्थियों ने छठ महा पर्व पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को दीपावली के त्योहार की महिमा बताई तथा प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की सलाह दी।साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों ,उनके अभिवावकों तथा सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं । दीपावली के उत्सव में विद्यार्थी के साथ - साथ उनकी शिक्षिकाओं ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन