Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में दीपावली सुरक्षा जागरूकता पर विशेष प्रार्थना सभा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पुंदाग में दीपावली सुरक्षा जागरूकता पर विशेष प्रार्थना सभा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में दीपावली के अवसर पर सुरक्षा संबंधी जागरूकता हेतु एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। 

मौके पर देवकमल ग्रुप आॅफ हॉस्पिटल्स के निदेशक एवं प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉ अनंत सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पटाखे फोड़ने तथा दीपावली मनाने के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जलने, चोट लगने एवं अन्य दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया तथा सुरक्षित ढंग से त्योहार मनाने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया। 

डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड, जोन- जेके एआरओ सह एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने डॉ अनंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सत्र की सराहना की एवं कहा कि यह अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। 

इसने विद्यार्थियों को सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में दीपावली मनाने के लिए व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि विद्यार्थी डॉक्टर साहब द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करके सुरक्षित दिवाली मनायेंगे एवं अपने परिवेश को भी स्वच्छ तथा सुंदर बनाये रखेंगे।

विज्ञापन