Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

रांची : सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट हाई स्कूल के ऑडिटोरियम में मना फ्रेशर्स डे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट हाई स्कूल के ऑडिटोरियम में मना फ्रेशर्स डे
विज्ञापन
  • रांची : सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट हाई स्कूल के ऑडिटोरिय में मना फ्रेशर्स डे

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 1 नवम्बर 2026 को कॉलेज में फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा मिस्टर एवं मिसेस मेटास प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 2 के बीच सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट हाई स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया।

अश्विन जॉन्सन तिर्की ने इस वर्ष मिस्टर मेटास 2026 का खिताब जीता। वही नितिन कुल्लू हंसक ने प्रथम एवं अभिजीत कुमार ने द्वितीय रनर अप का खिताब जीता और रितिका टोप्पो  ने इस वर्ष मिस मेटास 2026 का खिताब जीता वही सृष्टि मिंज और एंजेलीना मिंज ने प्रथम और द्वितीय रनर अप का खिताब जीता।

समारोह में कॉलेज के  वाइस प्रेसिडेंट सह कैंपस इंचार्ज अजीत सोलोमन बाजराय, रजिस्ट्रार विजय राज, कॉलेज प्रिंसिपल एंजेलिन रेचल, सुनीता हंसदा, डॉक्टर सुभाकर प्रसाद, लिविंगस्टन नोवामुनि,दीपक कसारे व अन्य लेक्चरर्स उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जजों की भूमिका अमनदीप कुजूर ट्राइबल, एक्टर डांसर फिल्म मेकर और मॉडल, मनीषा गोस्वामी, कथक डांसर एवं जुबली घरभाभी दार्थगमावी, मेकअप आर्टिस्ट ने निभायी। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी आलोक नारायण वर्मा ने दी। 

विज्ञापन