Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

रांची विवि : प्रो (डॉ) सुदेश कुमार साहू को भावभीनी विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची विवि : प्रो (डॉ) सुदेश कुमार साहू को भावभीनी विदाई
विज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान को किया गया याद 

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट आॅफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट में शनिवार को छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष एवं वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) सुदेश कुमार साहू के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनके लंबे शैक्षणिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता, समर्पण एवं विद्यार्थियों के हित में किये गये उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों, नॉन-टीचिंग स्टाफ, नीड-बेस्ड फैकल्टी सदस्यों एवं शोधार्थियों ने प्रो. (डॉ.) साहू के प्रति सम्मान एवं आत्मीय भावनाएं व्यक्त की।

यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट आॅफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता ने कहा कि किसी भी शिक्षाविद् की वास्तविक पहचान केवल उसके पद और उपलब्धियों से नहीं, बल्कि संस्थान, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों के जीवन पर छोड़ी गयी सकारात्मक छाप से होती है। इस दृष्टि से प्रो. (डॉ.) सुदेश कुमार साहू का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 

समारोह के दौरान उनके शैक्षणिक नेतृत्व, प्रशासनिक जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन तथा विद्यार्थियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की विशेष रूप से सराहना की गयी। उपस्थित सदस्यों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। 

कार्यक्रम यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट आॅफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने समारोह को सफल एवं यादगार बनाने में सक्रिय सहयोग के लिए डॉ केएएन शाहदेव, डॉ एमएन जुबैरी, डॉ. विकास कुमार, डॉ आर आर शर्मा, नीड-बेस्ड फैकल्टी सदस्यों, नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं शोधार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन