Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम में छात्र की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : आईआईटी-आईएसएम में छात्र की मौत
विज्ञापन

आठवीं मंजिल से गिर कर गयी जान, गेट में हासिल की थी 10वीं रैंक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आईआईटी-आईएसएम में शनिवार की सुबह एक दुखद घटना में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र माने राजकुमार प्रतीक (25) की मौत हो गयी। वह महाराष्ट्र के लातूर जिले के अहमदपुर का रहने वाला था। घटना संस्थान के एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद हुई। 

इस घटना से पूरे परिसर में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे छात्र हॉस्टल की आठवीं मंजिल से नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही संस्थान के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। उसे तत्काल अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

उसका शव अस्पताल की मर्चरी में रखा गया है। इसको लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आयी है कि प्रतीक ने गेट-2026 की पेट्रोलियम इंजीनियरिंग परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रैंक हासिल की थी। वह पढ़ाई के साथ छात्र गतिविधियों में भी सक्रिय रहता  था। 

आईआईटी-आईएसएम के सुरक्षा प्रभारी राम मनोहर सिंह के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा था या आत्महत्या, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। परिजनों के धनबाद पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। 

माता-पिता को मैसेज कर कहा था सॉरी 

सूत्रों की अगर मानें तो बताया जा रहा है कि राजकुमार ने अपने मोबाईल से एक दिन पूर्व ही अपने माता-पिता को मैसेज कर सॉरी कहा था। बताया जा रहा है कि राजकुमार के मौत की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता की स्थिति काफी बिगड़ गयी है। स्थिति ये है कि राजकुमार का शव भी लेने वे दोनों नहीं आ पा रहे हैं। राजकुमार का शव लेने उसके दो चचेरे भाई धनबाद पहुंच रहे हैं। 

फोटो संकेत : मृतक छात्र माने राजकुमार प्रतीक की फाइल फोटो।

विज्ञापन