Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

रांची : संत जेवियर्स कॉलेज में शिक्षा विभाग का ई-कचरा संग्रहण अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : संत जेवियर्स कॉलेज में शिक्षा विभाग का ई-कचरा संग्रहण अभियान
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत दिनांक 27-10-2026 से 29-10-2026 तक संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में ई-कचरे के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) एवं ग्रीन कैंपस कमिटी के सहयोग से शिक्षा विभाग के धरामीत क्लब की अगुवाई में किया गया। 

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, ग्रीन कैंपस कमिटी के प्रभारी डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. फादर फ्लोरेंस पूर्ति, धरामीत क्लब की संरक्षिका प्रोफेसर डॉ. नंदिता पांडेय तथा विभाग के सभी प्रोफेसर एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। 

अभियान के दौरान कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को पेम्पलेट वितरित करके तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से ई-कचरे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की सकारात्मक पहल की गयी। 

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा ई-कचरा संग्रहण केंद्र में ई-कचरा जमा किया गया। एकत्रित किये गये इस पूरे ई-कचरे को सरकार द्वारा प्रमाणित ई-कचरा रिसाइक्लिंग कंपनी को सौंपा जायेगा, जिससे इसका सुरक्षित एवं उचित तरीके से निपटान किया जा सके।

विज्ञापन