- चक्रवात अर्नब के असर से रांची में भारी बारिश की चेतावनी
- 28-29 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल
टीम एबीएन, रांची। रांची में भारी बारिश के पूर्वानुमान और 28-29 अक्टूबर को जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
रांची में भारी बारिश के पूर्वानुमान और 28-29 अक्टूबर को जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी स्कूलों में इन दोनों दिनों कक्षाएं स्थगित रहेंगी। यह आदेश केजी से 12वीं कक्षा तक लागू होगा। सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।
हालांकि, निजी स्कूलों में पहले से निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार स्कूल प्रबंधन को दिया गया है। आदेश के अनुसार, स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्य करेंगे। साथ ही, ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा।