Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

रोटरी क्लब रांची आॅफ रांची वेस्ट ने चलाया पोलियो जागरूकता अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रोटरी क्लब रांची आॅफ रांची वेस्ट ने चलाया पोलियो जागरूकता अभियान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब आॅफ रांची वेस्ट ने पोलियो उन्मूलन और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सुबह 9 बजे गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल पंडरा के लगभग 400 बच्चों एवं स्कूल के शिक्षकों ने पोलियो जागरूकता रेली रोटरी क्लब आॅफ रांची वेस्ट के नेतृत्व में पंडरा बस्ती का भ्रमण कर लोगों को मैसेज दिया कि पोलियो ड्रॉप बच्चों के लिए कितना जरूरी है। 

स्कूल के प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने अभिभावकों और बच्चों को पोलियो से बचाव, नियमित टीकाकरण तथा बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर 400 बच्चों और शिक्षकों के बीच लगभग 600 पैकेट बिस्कुट भी वितरित किये गये। 

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पंकज कुमार ने कहा कि विश्व को पोलियो के खतरे से मुक्त कराने में रोटरी की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को पूरी तरह हासिल करने के लिए निरंतर टीकाकरण, जनजागरूकता और समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। 

इस रैली में रोटरी क्लब आॅफ रांची वेस्ट के अध्यक्ष रोटेरियन पंकज कुमार, सचिव रोटेरियन सुनील कुमार, रोटेरियन चंदन कुमार, रोटेरियन तारकेश्वर कुमार, रोटेरियन जीवत कुमार, और रोटेरियन नारायण अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाते हुए जॉन 3 के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अशोक कुमार साह ने रैली का नेतृत्व किया । 

नागरिकों से अपील की कि वे बच्चों के नियमित टीकाकरण में सहयोग करें और पोलियो-मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की जागरूकता और समय पर पोलियो ड्रॉप देकर ही बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उक्त जानकारी रोटरी क्लब आॅफ रांची वेस्ट के सचिव रोटेरियन सुनील कुमार ने दी।

विज्ञापन