Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

जपला में बचपन स्कूल के नन्हे बच्चों ने किया रामायण का चित्रण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जपला में बचपन स्कूल के नन्हे बच्चों ने किया रामायण का चित्रण
विज्ञापन
  • जपला में बचपन स्कूल के नन्हे बच्चों ने किया रामायण का चित्रण
  • राम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया, बाल मेला का भी हुआ आयोजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। शहर के अनुमंडल मुख्यालय के समीप सिद्धनाथ नगर स्थित बचपन प्ले स्कूल में नवरात्र व दशहरा की छुट्टी से पूर्व नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अद्भुत और सनातन संस्कार पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

बच्चों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और अधर्मी राक्षस रावण के जीवन चित्रण पर आधारित नाटक का मंचन किया। जिसमें नन्हे बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता और रावण का रूप धारण कर युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया। अंत में राम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय और दशहरा के संदेश को अलंकृत किया।

साथ ही विद्यालय में बाल मेला का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने स्वयं खिलौनों आदि की दुकान लगाकर बिक्री की और ग्राहकों से लेन-देन किया।मौके पर प्रिंसिपल रेखा सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में विद्यालय में होने वाले फेस्टिवल, छुट्टी और घर में पावन पवित्र माह में धार्मिक व आध्यात्मिक बुद्धि तथा बौद्धिक विकास को बढ़ाना है। 

बच्चों ने अद्भुत और आकर्षक राम व रावण का चित्रण कर समाज में बुराई और अच्छाई के अंतर को समझा। वहीं मेले के आयोजन से बच्चों में भीड़-भाड़ और मेले में सामग्री की खरीद-बिक्री, अभिभावकों के साथ व्यवहारिक ज्ञान, पैसे की पहचान समेत मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।

कोऑर्डिनेटर पूजा पांडे ने कहा कि यह नवरात्र का पावन पर्व है, बच्चे घर पर छुट्टी मनाएं तो उनका बौद्धिक विकास इस तरह होना चाहिए, यही इसका उद्देश्य है। इससे बच्चों में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक, नैतिक एवं व्यावहारिक जीवन कौशल का विकास हो।मौके पर शिक्षिका कसफी खान, काव्या ठाकुर, रेखा शर्मा, प्रीति कुमारी आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन