सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, राँची में मातृ पूजन कार्यक्रम आयोजित
टीम एबीएन, रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, राँची में मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मातृ प्रेम, श्रद्धा, सम्मान एवं नैतिक संस्कारों का विकास करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोशनी खलखो, महापौर, राँची नगर निगम एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. देवांजलि बनर्जी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, देवनीका हॉस्पिटल, टुपुदाना द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य अतिथि ने माँ के महत्व एवं संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि ने मातृत्व के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य एवं आत्म-देखभाल को भी आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा पंचम की बहन आराध्या एवं भैया पद्मनाभ ने किया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।