Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

भंडरा की बेटी खुशी अब बनेगी डॉक्टर!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भंडरा की बेटी खुशी अब बनेगी डॉक्टर!
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भंडरा प्रखंड बस्ती निवासी मुकेश गुप्ता की बेटी खुशी कुमारी गुप्ता ने प्रखंड और जिले का नाम रोशन करते हुए नीट पास कर मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में नामांकन कराने में सफलता हासिल की। इंटर की पढ़ाई उसने सेन्हा स्थित नवोदय विद्यालय में पूरी की थी।

तत्पश्चात पूणे में रहकर नीट की तैयारी की थी। जबकि इसकी छोटी बहन मिल्की कुमारी भी इसी वर्ष बीआईटी सिंदरी में अपना नामांकन कराने में सफल हुई है। उक्त दोनों बहनों के इस सफलता पर परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन