Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

मृतक छात्र आदित्य कुमार को न्याय हेतु आईआईआईटी रांची पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मृतक छात्र आदित्य कुमार को न्याय हेतु आईआईआईटी रांची पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधन को शांतिपूर्ण वार्ता के लिए अल्टीमेटम देकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में रवाना हुए देवेंद्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। हॉस्टल में मृत छात्र आदित्य कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो रांची के खेलगांव स्थित आईआईआईटी कैंपस पहुंचे। उनके पहुंचते ही छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान संस्थान के चेयरपर्सन अमित कुमार भट्ट छात्रों के बीच से पीछे हट गये। 

श्री महतो ने संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव से मामले की जिम्मेदारी स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने पुलिस प्रशासन को छात्रों को व्यक्तिगत रूप से कन्वेंस की कोशिश नहीं करने की हिदायत दी। मृतक छात्र आदित्य कुमार को न्याय पर यथाशीघ्र शांतिपूर्ण संवाद का कड़ी अल्टिमेटम देते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गये। 

बताते चलें कि बीते 11 अक्टूबर को आईआईआईटी रांची में अध्ययनरत छात्र आदित्य कुमार की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद से ही छात्र न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

विज्ञापन