Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

झारखंड राय यूनिवर्सिटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व खाद्य दिवस, जीरो वेस्ट फूड चैलेंज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड राय यूनिवर्सिटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व खाद्य दिवस, जीरो वेस्ट फूड चैलेंज
विज्ञापन
  • झारखंड राय यूनिवर्सिटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व खाद्य दिवस, जीरो वेस्ट फूड चैलेंज

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राय यूनिवर्सिटी में फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज द्वारा साइंस क्लब और इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व खाद्य दिवस 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) सब्यसाची मुखर्जी एवं डीन एकेडमिक्स डॉ. सुमित कुमार पांडेय ने किया। इस वर्ष की थीम "आज नवाचार करें, कल को पोषित करें (Innovate Today, Nourish Tomorrow)" रही, जिसके अंतर्गत कार्यक्रम को "जीरो वेस्ट फूड चैलेंज" के रूप में आयोजित किया गया। इस चैलेंज में विभिन्न विभागों की कुल 19 टीमों ने भाग लिया। 

छात्रों ने बचे हुए भोजन और सामान्यतः फेंक दी जाने वाली सामग्री से अनेक नवाचारी व्यंजन तैयार किए, जिनमें रोटी पास्ता नूडल्स, फूलगोभी के डंठल के पकौड़े, कच्चे केले के छिलके की चटनी, बचे हुए चावल के कटलेट, लौकी के छिलके का हलवा तथा कई अन्य व्यंजन शामिल थे।

छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के सभी संकायों के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे और प्रदर्शनी का भ्रमण कर उनके प्रयासों की सराहना की। टीमों का मूल्यांकन स्थिरता (Sustainability), पोषण (Nutrition) और जीरो वेस्ट इनोवेशन के आधार पर किया गया। 

निर्णायक मंडल में डॉ. मोहम्मद मोनिस अंसारी, सत्य प्रकाश हिमांशु, डॉ. मो. इरफान आलम, विक्रांत कुमार रवि शामिल रहे। स्थिरता और जीरो वेस्ट इनोवेशन श्रेणियों में मैनेजमेंट विभाग की टीमें विजेता रहीं, जबकि पोषण मूल्य श्रेणी में कृषि विज्ञान संकाय की टीम ने बाजी मारी। 

कार्यक्रम के समापन पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. वेद प्रकाश ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नेहा ग्रेस एंजेल किस्कू रहीं, जिनके मार्गदर्शन में पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन