Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में छात्र परिषद का गठन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पुंदाग में छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में  छात्र परिषद का गठन किया गया।  इस कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया गया। तत्पश्चात कक्षा द्वादश के करण शाहदेव ने हेड बॉय तथा अदिति कुमारी ने हेड गर्ल के रूप में शपथ लिया। इनके साथ-साथ दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद तथा विवेकानंद हाउस के हेमंत कुमार अमन, विलाला दीक्षिता, हर्ष कुमार, मानवी प्रिया, श्रेयांश, यशस्वी, आर्यन नायर तथा ऋषिका ने कैप्टन का पद भार संभाला। 

कक्षा द्वादश आलोक कुमार तथा एशले गुप्ता  ने  कल्चरल सेक्रेटरी  का पदभार संभाला। आर्यन सिंह तथा नंदिनी भारती ने स्पोर्ट्स कप्तान का पद भार संभाला।  एकादश कक्षा के सक्षम ओझा ने डिप्टी हेड बॉय तथा अशिफा अहमद ने डिप्टी हेड गर्ल का पद भार संभाला। 

साथ ही दयानंद हाउस के अभिनव कुमार झा, आदित्य, दामिनी कुमारी  तथा सोनाक्षी झा को वाइस कप्तान, हंसराज हाउस से अमृत राज, अमन कुमार कश्यप, सृष्टि नायक तथा इशिका दीक्षा को वाइस कप्तान, श्रद्धानंद हाउस से सात्विक सोलंकी, अबरार अहमद, अरशान अहमद तथा तृषा कुमारी को वाइस कप्तान एवं  विवेकानंद हाउस से श्रेयांश प्रिय, ओवैश हम्माद,पल्लवी प्रियदर्शी तथा सांगेन को वाइस कप्तान का पद भार सौंपा गया। 

कक्षा एकादश के श्रेयांश आनंद, कृष्णा शर्मा, अनन्या कुमारी तथा रिया सिंह को वाइस कल्चरल सेक्रेटरी का पद भार सौंपा गया। वहीं विश्वजीत, आदित्य तिवारी, दीक्षा तथा नैना चौधरी को वाइस स्पोर्ट्स कप्तान का पद भार सौंपा गया। 

कक्षा सप्तम से 24 विद्यार्थियों को प्रीफेक्ट का कार्य भार सौंपा गया। मौके पर सभी पदधारकों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया एवं अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से पूरी करने की शपथ दिलायी गयी। 

डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन- जे के ए आर ओ सह एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी पद धारकों को पटका तथा बैज प्रदान किया। इसके उपरांत उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों  का अनुपालन जिम्मेदारी के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही जिम्मेदारियों का निर्वहन करनेवालों के व्यक्तित्व का विकास होता है। उनकी कार्य कुशलता बढ़ती है। 

बड़े होकर वे एक योग्य नागरिक के रूप में देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करते हैं। आज का यह दायित्व बोध भविष्य में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करता है। उक्त सभा में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन