Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थी पुरस्कृत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थी पुरस्कृत
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। भारत विकास परिषद; भगवान बिरसा मुंडा रांची शाखा के तत्वावधान में आयोजित संगीत तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। 

साथ ही प्रश्नोत्तरी में भी कक्षा नवम तथा दशम के विद्यार्थियों ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया। उक्त प्रतियोगिताओं में रांची के अनेक लब्धप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सभी विजयी  प्रतिभागियों को रजत पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विजयी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों  को बधाई और शुभकामनाएं संप्रेषित हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना अति आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा दिनोंदिन निखरती जायेगी।

विज्ञापन