- बीआईटी मेसरा-लालपुर में सांख्यिकी और ए आई को लेकर कार्यशाला
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वाधान में 5 दिवसीय कार्यशाला जिसका विषय है सांख्यिकी और ए आई उपकरण का उपयोग और डेटा विश्लेषण किया गया।
आज से पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यशाला का उद्धाटन बी आई टी मेसरा की कंप्यूटर साइंस विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ वंदना भट्टाचार्य ने किया कार्यकम की अध्यक्ष निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने प्रतिभागियों को विषय पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम सयोजक डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने विसय प्रवेश कराते हुए बताया कि यह आयोजन से उन नये पुराने छात्रों को सांख्यिकी और ए आई का उपयोग को हम बेहतर तरीके से संमझने का अवसर मिला है हम इस कार्यशाला से अच्छी तकनिकी जानकारी प्राप्त कर सकते है। सह सयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों सम्मानित अतिथियों को इस आयोजन में शामिल होने पर धन्यवाद दिया।
आज के इस उद्घाटन समारोह में डॉ अमृता प्रियम, डॉ प्रणव कुमार, डॉ एनके सिंह, डॉ जी पी मिश्रा, डॉ आशुतोष, डॉ प्रशांत, डॉ जया पाल, डॉ पार्थो सारथी, डॉ मयंक डॉ वी के शर्मा, नरेंद्र कुमार, राणा प्रताप, डॉ नंदन बनर्जी डॉ मानसी गुप्ता डॉ संजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र शामिल हुए।