- बीआईटी : हेलमेट देकर सम्मानित किये गये रक्तवीर
टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को बी आई टी मेसरा लालपुर रास्टीय सेवा योजना एनएसएस रामप्यारी सुपर स्पेशल्टी हॉस्पिटल और मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया, जो युवाओं के उत्साह और रक्तदान के प्रति जिम्मेदारी से बहुत ही शानदार रहा। इस आयोजन में छात्रों ने ऐतिहासिक रक्त दान किया। रक्त वीरों का उत्साह दुगना होता गया, जब उन्हें हेलमेट दे सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में एक अलग अंदाज में लड़कियों का गजब का उत्साह रक्त दान के प्रति देखा गया, जो इस प्रकार के आयोजन में कम दिखाई देता रहा है। रक्तदान के इस शानदार आयोजन की सफलता पर संस्थान के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने इस भव्य रक्तदान के आयोजन पर सभी रक्तदान करने वाले वीरों को रक्तवीर के सम्मान बोल उत्साहित किया।
इस आयोजन को संचालित करने में सहयोगी रहे मारवाड़ी युवा मंच के ऊर्जावान कार्यकर्त्ता का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा। आज इस शिविर में 170 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने इस आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता ही इस आयोजन की सफलता का मंत्र है।
आज के इस आयोजन में डॉ संदीप शाहदेव, शिखा प्रिया डॉ प्रदीप मुंडा राणा प्रताप मिश्रा, अजय कुमार, सुमित अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, विनीत कुमार, सहबाज अख्तर, जोशी डेविड, डॉ मयंक डॉ मानसी, अनामिका, नरेंद्र कुमार डॉ सोमित्रो एन एस एस के आशिका, कृष्णा, अभिनव, शिवेंदु, स्वधा, मान्या, निमेष ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।