Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

झारखंड में जल्द बहाल होंगे 600 डॉक्टर्स- कर्मचारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड में जल्द बहाल होंगे 600 डॉक्टर्स- कर्मचारी
विज्ञापन
  • झारखंड में 100 सीएचसी होंगे अपग्रेड: 600 डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मियों की होगी नियुक्ति, मजबूत होगी इलाज व्यवस्था

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार राज्य के करीब 100 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को अपग्रेड करेगी। इन केंद्रों पर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ करीब 600 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रखंड स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

10 दिनों में मांगी अस्पतालों की रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है। अधिकारियों को अपने-अपने जिले में अस्पतालों की मौजूदा स्थिति, उपलब्ध पदों, मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक जरूरत का आकलन कर 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर जरूरत के अनुसार नए पद सृजित करने और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। रांची जिले में बुंडू, नामकुम, सिल्ली, रातू, कांके और मांडर समेत कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने के लिए चयनित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इन केंद्रों पर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ डॉक्टर, विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल कर्मी और अन्य जरूरी मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। विभाग ने उन क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा है, जहां नए अस्पताल भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। ऐसे अस्पतालों में भवन और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप नए पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन