- बीआईटी के जानकारों ने दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
टीम एबीएन, रांची। साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा के उभरते रुझान (ई टी सी सी) कार्यक्रम की आखरी दिन झालसा की अधिवक्ता स्वाति शालानी ने प्रतिभागियों को साइबर क्राइम और उनके कानून पर अपनी जानकारी रखी। उन्होंने बताया कि आप इस प्रकार के अपराध से खुद को लुटा हुआ न समझें बल्कि कानूनी सलाह लेकर अपनी अधिकार को समझें।
पांच दिनों की यह आयोजन में साइबर सुरक्षा से सम्बंधित जानकारों ने अपनी महत्वपूर्ण और जरूरी पहलुओं पर ध्यान दिलाया सत्र के पहले दिन कार्यक्रम सयोजक डॉ विजय कुमार झा ने स्वागत भाषण के कार्यक्रम में आने वाले सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय कराया डीन डॉ संदीप सिंह सोलंकी, डॉ अभिजीत मुस्तफी, डॉ शिशिर दत्ता, श्री विक्रम जीत मोइत्रा,, हिमालय, डॉ वंदना भट्टचार्य सहित इस क्षेत्र से जुड़े बुद्धिजीवी और शिक्षकों ने छात्रों के माध्यम से साइबर अपराध से सुरक्षित रखने की जानकारी साझा किया।
आज कार्यक्रम को यादगार बनाने और प्रकृति को साक्षी बनाने के उद्देश्य से सस्थान के निदेशक डॉ विजय कुमार झा और सयोजक डॉ श्रीमती अमृता प्रियम ने प्रांगण में रुद्राक्ष का वृक्ष लगा कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। आज के इस समापन समारोह में डॉ महुवा बनर्जी, डॉ संदीप शाहदेव, शुभाशीष रॉय, अंकित, अंजलि, नेहा, तिलक, स्नेहा, अरदीम पाल, डॉ नंदन बनर्जी, अनामिका, राणा मिश्रा, एलिस, डॉ उमेश प्रसाद उपस्थित थे।