Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

बीआईटी में जानकारों ने किया अपराध और साइबर सुरक्षा के उभरते रुझान पर कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बीआईटी में जानकारों ने किया अपराध और साइबर सुरक्षा के उभरते रुझान पर कार्यक्रम
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा के उभरते रुझान कार्यक्रम के दूसरे दिन बी आई टी लालपुर के तत्वावधान में साइबर अपराध विषय पर बोलते हुए राज्य के साइबर अपराध शाखा के प्रमुख विक्रमजीत मित्रा ने प्रतिभागियों के बीच साइबर अपराध से जुडी प्रमुख और जरूरी जानकारी पर अपनी बात रखी।

जिसमें सोशल मीडिया अपराध और आर्थिक मामलों के अपराध शामिल थे, जिसके तहत मोबाईल हैकिंग एटीएम हैकिंग सहित डिजिटल अरेस्ट जैसे जरूरी विषयों पर बहुत ही आवश्यक और  महत्वपूर्ण जानकारी और उसके लिए जागरूकता पर बातें रखी। 

सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक असीम दास गुप्ता और ग्रंथ मिढ़ा ने भी इस कार्यक्रम पर अपनी बातों को रखते हुए इनसे जुड़ी महत्पूर्ण और जरूरी जागरूकता और बचने के उपाय पर उद्बोधन दिया। इससे पहले सीएमपीडीआई के डॉ शिशिर दत्ता ने अपनी जानकारी छात्रों को बताया। 

आज के कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार झा, संयोजक डॉ अमृता प्रियम, डॉ महुवा बनर्जी, डॉ संदीप शाहदेव, सहायक कुल सचिव नरेंद्र कुमार, डॉ अभय, डॉ मानसी गुप्ता, डॉ उमेश, डॉ सोमित्रो, डॉ ममता पांडे, सिबा मित्रा ज्या पाल, डॉ श्रावनी, प्रदीप मुंडा, अनामिका कुमारी, सोनी कुमारी, राणा मिश्रा, एलिस टोप्पो सहित काफी संख्या में प्रतिभागी और शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन