ग्रिजली कॉलेज आॅफ एजुकेशन में इंडिया नाउ एंड नेक्स्ट: विकसित भारत 2047@ विषय पर पॉडकास्ट कार्यक्रम का आयोजन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आॅफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में इंडिया नाउ एंड नेक्स्ट : विकसित भारत 2047 विषय पर पॉडकास्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति डॉ. चंद्रभूषण शर्मा, महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कपसिमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ, मुख्य परिचालन पदाधिकारी तनिष्क सेठ, प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इसके पश्चात सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि कुलपति डॉ चंद्रभूषण शर्मा को महाविद्यालय के मुख्य परिचालन पदाधिकारी तनिष्क सेठ ने पौधा, अध्यक्ष मनीष कपसिमे द्वारा अंगवस्त्र तथा सचिव अविनाश कुमार सेठ ने स्मृति-चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अंबरीज सरकार एवं मानसी चक्रवर्ती द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक स्वागत नृत्य ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को मंत्रमुग्ध किया। इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभागार में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं सदस्यों का अभिवादन किया।
पॉडकास्ट संवाद में महाविद्यालय के प्रशिक्षु समीना परवीन एवं आयुष कुमार ने माननीय कुलपति डॉ. चंद्रभूषण शर्मा से शिक्षा, समाज, प्रशासन, विधि-व्यवस्था, युवा वर्ग की वर्तमान स्थिति तथा विकसित भारत 2047@ के निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछा गया जिसमें कुलपति ने प्रशिक्षुओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरल, तथ्यपरक एवं समसामयिक संदर्भों से संबद्ध उत्तर प्रस्तुत किया।
उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की युवा पीढ़ी विकसित भारत 2047 की प्रमुख आधारशिला है। उन्होंने युवाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन, कौशल विकास तथा सकारात्मक सामाजिक वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि हम समाज से हैं और समाज हमसे है। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को ज्ञान, कौशल, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
पॉडकास्ट सत्र के उपरांत प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका माननीय कुलपति द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया जिसमें प्रशिक्षुओं को ज्ञानार्जन, कौशल विकास, तार्किक चिंतन एवं समसामयिक विषयों की समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज आॅफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर तथा कैम्ब्रिज शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहायक प्राध्यापक, शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा तथा सभी सहायक प्राध्यापक डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी एवं अन्य सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पांडेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह द्वारा द्वारा प्रस्तुत किया गया।