Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

बीआईटी में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा के उभरते रुझान ईटीसीसी 2026

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बीआईटी में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा के उभरते रुझान ईटीसीसी 2026
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट के तत्वाधान में हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा के उभरते रुझान ई टी सी सी 2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन बी आई टी मेसरा के स्नात्तकोत्तर विभाग के डीन डॉ संदीप सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस प्रकार के विषय पर इस प्रकार के कार्यशाला के आयोजन करने पर बधाई दी। डॉ सोलंकी ने अपने उदबोधन में साइबर अपराध के बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए हम सभी छात्रों को इसके लिए जागरूक होने की जरुरत है। 

कंप्यूटर साइंस अपने पुराने प्रोग्रामिंग से अपने को कुछ हद तक रोके रखा था, पर आज के साइबर अपराधी अपने को आज के कंप्यूटर साइंस से भी ऊपर जाकर इस प्रकार के अपराध कर पूरे सिस्टम को चेलेंज कर रहे हैं। हमें इस प्रकार के अपराध से बचने के लिए और बेहतर करने की जरुरत है और हम इस पर विजय प्राप्त करेंगे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक और कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार झा ने किया। उन्होंने साइबर अपराध और उसकी सुरक्षा के लिए इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी वक्ता और विशेषज्ञ को शुभकामनायें देते हुए प्रतिभागियों आयोजन करने वाली पूरी टीम को धन्यवाद दिया। 

संयोजक डॉ अमृता प्रियम ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित कर धन्यवाद देते हुए एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम की सफलता की कामना की। आज के उद्घाटन समारोह में डॉ महुवा बनर्जी, डॉ मानसी गुप्ता, डॉ संदीप शाहदेव, डॉ नंदन, सुश्री अनामिका, राणा प्रताप, सुभाशीष रॉय सहित सैकड़ों की संख्या में शामिल प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञापन