Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 7
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

13 को रांची के 21 केंद्रों पर होगी प्रतियोगी परीक्षा, 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
13 को रांची के 21 केंद्रों पर होगी प्रतियोगी परीक्षा, 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा
विज्ञापन
  • 13 सितंबर को CDS और NDA की होगी परीक्षा
  • रांची के 21 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

एबीएन कैरियर डेस्क। रांची में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (CDS-II) तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA-II), 2026 को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्त आदेश से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश 13 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे मुक्त रखा गया है। इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र अथवा हरवे-हथियार जैसे बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा और भाला लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी बैठक या आमसभा के आयोजन पर भी रोक लगाई गई है।

रांची में परीक्षा के लिए 21 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें सेंट्रल एकेडमी बरियातू रोड, संत अलोइस हाई स्कूल, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज, गोस्सनर हाई स्कूल, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, संत पॉल कॉलेज, राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय बरियातू, डोरंडा कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज के सब सेंटर ए एवं बी, डीएवी पब्लिक स्कूल गांधी नगर के सब सेंटर ए एवं बी, निर्मला कॉलेज, जेएमजे हाई स्कूल, अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा, राजकीय +2 हाई स्कूल कांके तथा विवेकानंद विद्या मंदिर सेक्टर-1 धुर्वा के सब सेंटर ए एवं बी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन