Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 7
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में प्रतिभा सम्मान (2025 - 26) समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पुंदाग में प्रतिभा सम्मान (2025 - 26) समारोह
विज्ञापन

एसआर डीएवी पुंदाग में प्रतिभा सम्मान (2025 - 26) समारोह

टीम एबीएन, रांची। एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल ,पुंदाग में एक विशेष  सभा आयोजित करके बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि  डीएवी. पब्लिक स्कूल्स, झारखंड, जोन - बी के एआरओ.श्री एम.के. सिन्हा थे। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी. पब्लिक स्कूल्स ,झारखंड ,जोन - जी  के एआरओ. सह एस .आर. डीएवी . पुंदाग के प्रबंधक सह डीएवी. पब्लिक स्कूल हेहल के प्राचार्य विपिन राय उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी सम्माननीय अतिथिगण तथा अभिभावकों के साथ मिलकर ज्ञानदीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात विद्यालय की संगीत मंडली ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

साथ ही प्रतिभाशाली छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
उक्त सभा में नीट परीक्षा में सफल एवं सीबीएसई. बोर्ड परीक्षा ( 2025 - 26 )में कक्षा दशम तथा द्वादश के टॉपर विद्यार्थी, साथ ही 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया।पुरस्कार प्राप्त करके विद्यार्थी तथा अभिभावक प्रसन्न दिखाई दिए।

डीएवी.पब्लिक स्कूल्स, झारखंड,जोन - बी के एआरओ एम.के.सिन्हा ने पुरस्कृत सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी बहुत जरूरी है और डीएवी.संस्था इसी के लिए प्रसिद्ध भी है। वरना आज समाज में नैतिक मूल्यों का हनन हो रहा है। लोग इतने स्वार्थकेंद्रित होते जा रहे हैं कि अपने माता - पिता तथा परिवार से भी दूर होते जा रहे हैं। हमें बच्चों को मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण बनने की प्रेरणा देनी होगी।

डीएवी.पब्लिक स्कूल्स, झारखंड, जोन - जी के एआरओ विपिन राय ने भी सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से सफलता के नए प्रतिमान गढ़े हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड, जोन- जे के एआरओ सह एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं संप्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी विद्यालय ही नहीं देश के लिए भी कीमती रत्न के समान हैं। कक्षा द्वादश उत्तीर्ण करनेवाले विद्यार्थियों ने तो अपना लक्ष्य निर्धारित कर ही लिया है।

कक्षा एकादश के विद्यार्थियों को भी अभी से ही अपना लक्ष्य निर्धारित करके परिश्रम करते रहना चाहिए ताकि भविष्य में वे भी नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी,उनके अभिभावक तथा शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।शांतिपाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन